INNER WHEEL DISTRICT 311
SESSION 2027-28
Inner Wheel District 311 | 2027–28

CHAIRMAN'S MESSAGE

I AM THE ENERGY – BE THE ENERGY

Jyoti Mittal

District Chairman | 2027–28

“Stars shine with their own light, but constellations create a direction for the universe.”

Jyoti Mittal, District Chairman, Inner Wheel District 311

हर नई सुबह एक नया संदेश लेकर आती है, हर नया दिन कुछ सीखने और कुछ बेहतर करने का अवसर देता है।

I have always believed that life is not merely about reaching destinations; it is about creating meaningful journeys, touching lives and leaving behind footprints that inspire others to walk a little further.

My philosophy has always been:

Generate more light than heat.
Create more value than noise.
And leave every place a little better than you found it.

इसी विश्वास के साथ, अपार कृतज्ञता, विनम्रता और एक नई ऊर्जा के संकल्प के साथ मैं Inner Wheel District 311 के वर्ष 2027–28 के नेतृत्व की जिम्मेदारी स्वीकार करती हूँ।

मेरे लिए Inner Wheel केवल एक संगठन नहीं, बल्कि भावनाओं का संगम, मित्रता का विश्वास, सेवा का संकल्प और स्वयं को निरंतर बेहतर बनाने का एक सशक्त माध्यम है।

यहाँ मैंने सीखा है कि पद हमें पहचान दे सकता है, लेकिन हमारे कर्म ही हमारी पहचान को सार्थक बनाते हैं। नेतृत्व का अर्थ सबसे आगे खड़े होना नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है। सच्चा नेतृत्व वह नहीं जो स्वयं चमके, बल्कि वह है जो दूसरों के भीतर छिपी रोशनी को पहचानकर उसे चमकने का अवसर दे।

मंजिलों से आगे भी एक रास्ता होना चाहिए,
सपनों के साथ उन्हें पूरा करने का हौसला होना चाहिए।
सिर्फ अपनी उड़ान से आसमान नहीं बनता,
हर पंख को उड़ने का एक अवसर मिलना चाहिए।

My Theme – I AM THE ENERGY, BE THE ENERGY

Energy is not merely enthusiasm; it is an attitude, an initiative, a commitment and an inner force that inspires action.

मेरा मानना है कि हर व्यक्ति अपने भीतर एक विशेष ऊर्जा, प्रतिभा और संभावना लेकर आता है। आवश्यकता केवल उस ऊर्जा को पहचानने, सही दिशा देने और उसे सकारात्मक उद्देश्य से जोड़ने की है।

एक चिंगारी से दीप जलते हैं, दीपों से उजियारा होता है,
जब सबकी ऊर्जा जुड़ जाती है, तब परिवर्तन हमारा होता है।

My vision is to create a District where every member feels important, every talent finds an opportunity, every club becomes a centre of meaningful action and every initiative creates a positive impact.

Every Member is a Spark.
Every Club is a Star.
Every Contribution Adds Light.
Together, We Create a Constellation!

यही मेरी Constellation की परिकल्पना है। क्योंकि सितारों की खूबसूरती केवल उनके अकेले चमकने में नहीं, बल्कि एक साथ मिलकर दिशा दिखाने में है।

My Leadership Philosophy

मेरी दृष्टि में नेतृत्व अधिकार नहीं, उत्तरदायित्व है; प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग है; और उपलब्धियों का प्रदर्शन नहीं, संभावनाओं का विस्तार है।

न नेतृत्व केवल आदेशों से, न पहचान केवल नाम से,
इतिहास वही बनाते हैं, जो चलते हैं सबके काम से।

My endeavour will be guided by a simple principle:

Right Person – Right Responsibility – Right Opportunity.

I wish to build a culture where members are encouraged to share ideas, take initiatives, accept responsibilities and discover their own leadership potential.

Beyond Numbers – Towards Meaningful Impact

I strongly believe that the success of an organisation should not be measured merely by the number of projects undertaken, but by the difference those projects create in people's lives.

हमारा उद्देश्य केवल कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि उनके प्रभाव को गहरा बनाना होना चाहिए। केवल गतिविधियाँ नहीं, उपलब्धियाँ बनें; केवल आयोजन नहीं, यादगार अनुभव बनें; केवल सहभागिता नहीं, स्वामित्व की भावना विकसित हो।

काम ऐसा हो जो किसी के जीवन में उजाला भर दे,
प्रयास ऐसा हो जो आने वाले कल को बेहतर कर दे।
नाम और सम्मान तो समय के साथ मिल ही जाते हैं,
कर्म ऐसे हों जो किसी के चेहरे पर मुस्कान धर दें।

Quality over Quantity, Purpose over Publicity and Impact over Numbers – these will remain the guiding principles of my year.

I envision our journey around five essential values:

Compassionसंवेदना के साथ सेवा।
Commitmentसंकल्प से सिद्धि तक।
Collaborationसाथ चलें, साथ बढ़ें।
Creativityसोच में नवीनता, कार्य में उत्कृष्टता।
Continuityविरासत का सम्मान, भविष्य का निर्माण।

Friendship – The Soul of Inner Wheel

हमारा संगठन मित्रता और सेवा के सुंदर सूत्र में बंधा है। यहाँ रिश्ते पदों से नहीं, विश्वास से बनते हैं; पहचान नाम से नहीं, व्यवहार से बनती है और संगठन की शक्ति किसी एक व्यक्ति में नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक भावना में बसती है।

मुझे मैथिलीशरण गुप्त जी की ये पंक्तियाँ सदैव प्रेरित करती हैं:

सब तीर्थों का एक तीर्थ यह हृदय पवित्र बना लें हम,
आओ यह अजातशत्रु बन, सबको मित्र बना लें हम।
रेखाएँ प्रस्तुत हैं अपने मन का चित्र बना लें हम,
सौ आदर्शों को लेकर अब एक चरित्र बना लें हम॥

इन पंक्तियों में ही Inner Wheel की आत्मा समाहित है – मित्रता, सद्भाव, समर्पण और मानवीय मूल्यों का सम्मान।

A Journey of Gratitude and New Possibilities

इस नए अध्याय की शुरुआत में मैं उन सभी पूर्ववर्ती नेतृत्वकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने अपने अनुभव, समर्पण और मार्गदर्शन से इस संगठन की नींव को मजबूत किया है।

मैं अपने सभी Past District Chairmen, वरिष्ठ सदस्यों, District Team, Club Presidents, Secretaries और प्रत्येक सदस्य का सहयोग और विश्वास चाहती हूँ।

मेरा विश्वास है कि कोई भी वर्ष केवल एक अध्यक्ष का वर्ष नहीं होता; वह हर उस सदस्य का वर्ष होता है जो अपने समय, प्रतिभा, विचारों और प्रयासों से उसे विशेष बनाता है।

न कोई छोटा योगदान, न कोई छोटी पहचान,
हर प्रयास से बनता है संगठन महान।
एक कदम तुम बढ़ाओ, एक कदम हम बढ़ाएँ,
मिलकर अपने सपनों को हकीकत बनाएँ।

I invite every member to bring her ideas, enthusiasm, creativity and commitment to this journey. Let us create opportunities rather than wait for them, build bridges rather than boundaries and inspire possibilities rather than settle for limitations.

I believe in a simple principle of life:

Zero Expectations, Full Effort.

अपेक्षाओं का बोझ नहीं, प्रयासों की पूरी ताकत; शिकायतों की जगह समाधान और प्रतिस्पर्धा की जगह सहयोग – यही वह सोच है जिसके साथ हम आगे बढ़ सकते हैं।

Let Us Create a Year That Inspires!

आइए, ऐसा वर्ष बनाएँ जहाँ हर सदस्य अपनी ऊर्जा को पहचाने, हर क्लब अपनी विशिष्ट पहचान बनाए और हमारा District अपने सकारात्मक कार्यों से नई मिसाल कायम करे।

दीप से दीप जलें तो रोशनी बढ़ती है,
साथ मिलकर चलें तो हर राह बनती है।
इरादों में विश्वास हो, प्रयासों में जान हो,
तो हर असंभव मंजिल भी आसान होती है।

Let us be the energy that initiates, the passion that sustains, the friendship that connects and the light that inspires.

Because one star can illuminate the sky, but a constellation can guide the way.

My dream is not just to lead a successful year, but to create a legacy of empowered members, stronger clubs, meaningful friendships and impactful service.

Let us not merely be a part of the journey; let us become the reason it moves forward.

I AM THE ENERGY – BE THE ENERGY
Together We Shine • Together We Inspire • Together We Make a Difference

अकेले चमकना उपलब्धि हो सकती है, लेकिन सबको चमकाना नेतृत्व है; और जब अनेक रोशनियाँ एक दिशा में चलें, तभी इतिहास बनता है।

“तो आइए केवल एक वर्ष का नेतृत्व नहीं , एक ऐसी ऊर्जा का संचार करें जो हमारे बाद भी जलती रहे।”

With gratitude, faith and boundless enthusiasm,

Jyoti Mittal

District Chairman 2027–28
Inner Wheel District 311

Love Inner Wheel! Live Friendship! Lead with Purpose!